|| क्यों कहते हैं श्रीविघ्नेश्वर ||
Posted by:
Vikasg21
2013-09-14 12:48:53
1183 Views
गणपतिजी के तारक रूप से सब परिचित हैं, जिसमें गणपति का एक हाथ आर्शीवाद देने वाला एवं करूणामय दृष्टि है। उनके मारक रूप की कथा में गणपति ने असुरों का वध कर देवताओं के कष्टों का निवारण किया.
सिंधुरासुर नाम का एक बलवान राक्षस था। उसके पास बहुत बड़ी और बलवान सेना थी, इसलिए कोई भी सिंधुरासुर को पराजित नहीं कर पाता था। वह देवताओं को कष्ट देता था तथा ऋषि- मुनियों के यज्ञ-तप में निरंतर विघ्न-बाधा डालता रहता था। सिंधुरासुर से त्रस्त होकर देवता तथा ऋषि-मुनियों ने उसका वध करने का निर्णय लिया परंतु ऐसे शक्तिशाली असुर को मारेगा कौन.. यह प्रश्न सबके सामने उत्पन्न हुआ, तब पराशर ऋषि गणपति के पास गए और उन्होंने श्रीगणपति से सिंधुरासुर का वध करने की विनती की।
श्रीगणपतिजी अपने सवारी मूषक पर सवार होकर और अपनी सेना लेकर युद्ध के लिए निकल पड़े। सिंधुरासुर के पहरेदारों ने दूर से देखा की श्रीगणपतिजी आ रहे हैं। उन्होंने यह बात सिंधुरासुर को बताई की श्रीगणपति उनके साथ युद्ध करने आ रहा है। यह सुन कर सिंधुरासुर आश्चर्य हुआ की गणपति जैसा छोटा सा बालक मुझसे युद्ध करेगा, यह सोचकर उसे हंसी आ गई। तभी गणपति उसके सामने आकर खड़े हो गए। उन्होंने सिंधुरासुर को युद्ध के लिए ललकारा तब सिंधुरासुर क्रोधित होकर श्रीगणपति पर वार ही करने वाला था की तभी भगवान गणपति ने अपना चमत्कार दिखाया और भगवान श्रीगणपति का रूप राक्षस से दुगना-तिगुना हो गया। गणपति ने मारना प्रारंभ किया और भगवान श्रीगणपति के सामने राक्षस सिंधुरासुर पराजित हो गया । यह देखते ही सिंधुरासुर की सेना वहां से भाग गई । राक्षस सिंधुरासुर के लाल रक्त से श्रीगणपतिजी का शरीर भींग गया तथा भगवान श्रीगणपति लाल सिंदूरी जैसे दिखने लगें। अंत में राक्षस सिंधुरासुर का वध कर श्रीगणपतिजी शांत हुऐ। शक्तिशाली सिंधुरासुर पर बालगणपति ने विजय प्राप्त की, यह देखकर सभी देवताओं ने गणपति की जय-जय कार की ।
ऐसा ही और एक अंगलासुर नाम का दुष्ट राक्षस था। वह भी सिंधुरासुर जैसे सभी को कष्ट देता था। अंगलासुर मुंह से आग उगलता था। उसकी दृष्टि के सामने जो भी आता था, उसे वह जला देता था। उसके नेत्रों से अग्निकी ज्वाला निकलती थी और मुखसे वह अत्यधिक धुआं निकालता था। सभी को उससे बहुत भय लगता था।
राक्षस अंगलासुर को ज्ञात था की श्रीगणपति ने कई राक्षसो को मार डाला है, इसलिए उसे भगवान गणपति से प्रतिशोध लेना था। गणपति का वध करना था। एक दिन श्रीगणपति ने अपनें छोटे रूप को परिवर्तित कर दिया और वह अंगलासुरसे तिगुना उंचे हो गए। यह देखते ही राक्षस अंगलासुर भयभीत हो गया। श्री गणेशजी ने उस राक्षस को हाथ में उठाया और सुपारी समान खा लिया। इससे भगवान गणेशजी का शरीर अत्यधिक जलने लगा और इस जलन को कम करने के लिए सभी देवताओं एवं ऋषि-मुनियों ने उनको दूब(घास) अर्पण किया। दूब(घास) से श्रीगणपतिजी की जलन शांत हो गई। आगे चलकर भगवान गणेशजी ने विघ्नासुर नाम के राक्षस का भी वध किया। इसलिए उन्हें “श्रीविघ्नेश्वर” भी कहा जाता है।
Tags:-
Ganesh Chaturthi, Bhakti, Ganpati ji, Vigneshwara, Vinayaka, Vishwamukha, Vighnahrta, Siddhi Vinayaka, Tarak Roop, Shri Ganesh Different Roop/Face, Vighnahara, श्रीगणपति, विघ्नासुर, राक्षस